चुनाव से पहले ही चुनौती और पलटवार का दौर शुरू! भरत चौधरी का चैलेंज, हरक सिंह ने याद दिलाया इतिहास, कांग्रेस ने भी कह दिया- ‘छोटा मुंह बड़ी बात’! अब सवाल—रुद्रप्रयाग में किसकी चुनौती किस पर पड़ेगी भारी? आज बात उत्तराखंड की सियासत की नई चुनौती की। दोस्तो उत्तराखंड के सियासी गलियारों में अभी चुनाव का बिगुल बजा भी नहीं है, लेकिन बाबा केदार की धरती रुद्रप्रयाग में बारूद बिछना शुरू हो गया है! एक तरफ हैं पहाड़ की राजनीति के पुराने खिलाड़ी हरक सिंह रावत, तो दूसरी तरफ हैं मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी। 2027 के चुनाव से पहले ही दोनों दिग्गजों के बीच ऐसी सियासी तलवारें खिंची हैं कि बयानबाजी सीधे ‘खुली चुनौती’ और ‘राजनीतिक हैसियत’ नापने तक जा पहुंची है। सवाल सीधा है—क्या हरक सिंह रावत का दांव रुद्रप्रयाग का सियासी समीकरण बदलेगा, या फिर इस बार मंत्री भरत चौधरी की ललकार उन पर भारी पड़ेगी?
दोस्तो उत्तराखंड के सियासी गलियारों में अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान भी नहीं हुआ है, लेकिन पहाड़ की एक हॉट सीट पर बारूद बिछना शुरू हो गया है! बात हो रही है बाबा केदार की धरती रुद्रप्रयाग की—जहां 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दो दिग्गजों के बीच सियासी तलवारें खिंच गई हैं। एक तरफ हैं उत्तराखंड की राजनीति के ‘पावरहाउस’ कहे जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत, तो दूसरी तरफ हैं रुद्रप्रयाग के मौजूदा विधायक और धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी। बयानबाजी का स्तर अब सामान्य राजनीतिक कटाक्ष से आगे बढ़कर सीधे ‘खुली चुनौती’ और ‘राजनीतिक हैसियत’ नापने तक जा पहुंचा है। सवाल सीधा है—क्या 2027 में रुद्रप्रयाग की धरती पर फिर से 2012 वाला इतिहास दोहराया जाएगा, या फिर इस बार हरक सिंह रावत का दांव उन्हीं पर उल्टा पड़ने वाला है? क्योंकि हरक सिंह रावत ने जो पलटवार किया वो देखने और सुनने लायक है। दोस्तो हरक सिंह रावत 2012 के विधानसभा चुनाव के जख्मों को भी कुरेद दिया। हरक ने याद दिलाया कि 2012 में जब कांग्रेस ने उन्हें रुद्रप्रयाग से मैदान में उतारा था, तब भरत सिंह चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनके सामने खड़े थे और महज पांच से साढ़े पांच हजार वोटों पर सिमट कर रह गए थे।
हरक ने तंज कसते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग में उनका अपना घर तक नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने भरत चौधरी के ही गढ़ में घुसकर उन्हें शिकस्त दी थी। हालांकि, हरक ने यह भी साफ किया कि उनकी पहली प्राथमिकता सहसपुर विधानसभा सीट है, लेकिन अगर पार्टी आलाकमान ने आदेश दिया, तो वे रुद्रप्रयाग के रण में उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।..लेकिन इधर हरक सिंह रावत के साथ पार्टी खड़ी दिखाई दी तो गणेश गोदियाल ने कह दिया भरत चौधरी की ये छोटा मुंह बड़ी बात है। दोस्तो इस जुबानी जंग के बीच रुद्रप्रयाग की सियासी जमीन पर दोनों नेताओं के दावों की हकीकत भी टटोली जा रही है। भरत सिंह चौधरी के समर्थकों का सीधा हमला हरक सिंह रावत के ‘सीट बदलने’ के पुराने रिकॉर्ड पर है। विरोधियों का आरोप है कि हरक सिंह जिस भी विधानसभा से चुनाव जीतते हैं, अगली बार वहां की जनता का सामना करने के बजाय किसी नई सीट की तलाश में निकल पड़ते हैं।
वहीं दूसरी तरफ, भरत सिंह चौधरी 2017 और 2022 में लगातार दो बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर रुद्रप्रयाग से जीत दर्ज कर चुके हैं। सत्ता में कैबिनेट मंत्री होने के नाते क्षेत्र में उनकी पकड़ और संगठन की ताकत को कम आंकना किसी भी विपक्षी के लिए आसान नहीं होगा। लेकिन, हरक सिंह रावत की आक्रामक चुनावी रणनीति और 2012 की जीत का आत्मविश्वास इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना रहा है। दोस्तो 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन रुद्रप्रयाग की सियासत में अभी से पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। एक तरफ हरक सिंह रावत अपने पुराने इतिहास और सियासी तजुर्बे के दम पर हुंकार भर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भरत सिंह चौधरी अपने मौजूदा जनाधार और मंत्री पद की ताकत के साथ सीधी ललकार दे रहे हैं.. दोस्तो अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस आलाकमान वाकई हरक सिंह रावत को सहसपुर की जगह रुद्रप्रयाग के रण में उतारता है, या फिर यह जुबानी जंग केवल चुनावी माहौल गरमाने की एक सियासी बिसात भर है! रुद्रप्रयाग की जनता सब देख रही है और 2027 में फैसला उसी की अदालत में होना है।