उत्तराखंड में एक ओर गुलदार की दहशत में लोग जी रहे हैं तो अब एक और मुसीबत सामने खड़ी हो गई है। अब भालू भी आबादी वाले इलाकों में धड़ल्ले से आ रहे हैं। Bear Terror In Mussoorie इस बीच मसूरी के प्रसिद्ध कैमल बैक रोड पर भालुओं की लगातार मौजूदगी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। जंगलों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले इन जंगली जानवरों की हालिया गतिविधियों को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। बीते कुछ दिनों से दो भालुओं को कई बार कैमेल बैक रोड के आस-पास देखा गया है। हालांकि अब तक इन भालुओं ने किसी पर हमला नहीं किया है और न ही कोई जान-माल का नुकसान हुआ है, लेकिन उनकी उपस्थिति ही पर्यटकों और पास के रिहायशी इलाकों में रहने वालों को डरा रही है। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की मौजूदगी महसूस की गई हो। कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक गुलदार को भी देखा गया था। इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि मसूरी के जंगलों में वन्यजीवों की हलचल बढ़ रही है, और इंसानों व जानवरों के बीच की दूरी कम होती जा रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players