Chardham Yatra 2023: गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख का हुआ एलान, जानें शुभ मुहूर्त

Spread the love

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 10 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम कपाट अभिजीत मुहूर्त में खुलेंगे। चैत्र नवरात्री के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। Gangotri Dham Doors Open Date अक्षय तृतीय पर 12 बजकर 25 मिनट पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंग। इससे पहले 9 मई को शीतकालीन प्रवास मुखवा से मां गंगा की उत्सव डोली 12.20 प्रस्थान करेगी। वहीं यह पहला मौका होगा जब मां गंगा जांगला से गंगोत्री तक रथ पर सवार होकर निकलेंगी।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 9 मई को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से दोपहर 12 बज कर 20 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी जो रात्रि को भैरव घाटी में विश्राम करेगी। 10 मई को मां गंगा की डोली सुबह 10 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिवत पूजा करने के बाद अभिजीत मुहूर्त में 12 बज कर 25 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट दर्शन श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। अगले 6 महीने तक मां गंगा के दर्शन गंगोत्री धाम में होंगे। वही 10 में को ही अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले जाएंगे।