तीन धाम के कपाट बंद होने के बाद अब भक्तों की भीड़ श्री बद्रीनाथ धाम में पहुँच रही हैँ। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद विधिवत शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश में होगा। जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई हैँ। श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष का कहना हैँ कि शीतकालीन यात्रा के लिए मंदिर समिति अपनी तैयारी कर रही हैँ। जिसमें सभी व्यवस्थाओं को भी बेहतर किया जा रहा हैँ। वहीँ जल्द सरकार के स्तर से भी बैठक का आयोजन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।