उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित रेशमबाड़ी क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकना एक सिक्योरिटी गार्ड को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी में कार्यरत गार्ड लीलाधर पाल ने मोहल्ले में शोर-शराबा और विवाद कर रहे युवकों को शांत रहने के लिए टोका था। इस बात से भड़के नशे में धुत हमलावरों ने लीलाधर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए मृतक के भांजे समेत तीन अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वारदात के बाद मृतक के आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players