उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में सर्दी का असर पूरी तरह से बना रहने की संभावना है। जनवरी का मध्य समय वैसे भी सबसे ठंडे दिनों में गिना जाता है और इस दिन मौसम अपने तीखे तेवर दिखा सकता है। Uttarakhand Weather Forecast सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस हो सकता है, जबकि दिन में भी राहत बेहद सीमित रहने की उम्मीद है। पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में ठंडी हवाएं, कोहरा और गिरता तापमान लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में दो दिन बाद मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। इसके चलते प्रदेशभर में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार को मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंच सकता है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में शीत दिवस की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। उधर, शुक्रवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players