UK Rider 07 Anurag Dobhal की गिरफ्तारी का पूरा सच! | Youtuber | Rider | Ritika | Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून में आखिर ऐसा क्या हुआ कि YouTuber अनुराग डोभाल पर पुलिस का शिकंजा कस गया? हरिद्वार बायपास पर मारपीट और हंगामे के मामले में अनुराग डोभाल समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन सवाल ये है—आखिर विवाद शुरू कैसे हुआ और पुलिस ने क्यों किया इतना बड़ा एक्शन? आखिर क्या है उत्तराखंड के करोड़ों के राइडर की गिरफ्तारी का पूरा सच! दोस्तो जो लोग खुद को सोशल मीडिया का बेताज बादशाह समझते हैं, क्या वो कानून से भी ऊपर हो चुके हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘बिग बॉस’ फेम और देश के मशहूर यू-ट्यूबर ‘UK07 Rider’ यानी अनुराग डोभाल की! जो अनुराग डोभाल कभी अपनी चमचमाती बाइक्स और करोड़ों की गाड़ियों के लिए जाने जाते थे, आज वो देहरादून की पुलिस चौकी में सलाखों के पीछे नजर आ रहे हैं! वजह? सरेआम सड़क पर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी! आरोप किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि खुद उनकी पत्नी रितिका चौहान के चचेरे भाई ने लगाया है। बीच सड़क पर लोहे की रॉड चली, गाड़ियां चढ़ाने की कोशिश हुई और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अनुराग डोभाल समेत 4 लोगों को दबोच लिया है! देहरादून का हरिद्वार बायपास रोड कल रात एक अखाड़े में तब्दील हो गया! लाखों युवाओं के रोल मॉडल कहे जाने वाले यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ ‘UK07 राइडर’ पर अब कानून का शिकंजा कस चुका है। देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, मारपीट और शांति भंग करने के आरोप में अनुराग डोभाल समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह कोई रील की शूटिंग नहीं, बल्कि रीयल लाइफ में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने का लाइव तमाशा था! दोस्तो इस पूरे ड्रामे के पीछे है एक गंभीर पारिवारिक विवाद। अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने एक सनसनीखेज वीडियो जारी कर अनुराग का असली चेहरा दुनिया के सामने रख दिया है।

रितिका का आरोप है कि अनुराग डोभाल ने अपने 20 गुंडों के साथ मिलकर उनके भाई पर जानलेवा हमला करवाया! दोस्तो इधर रितिका के चचेरे भाई राज सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में साफ कहा है कि अनुराग ने उसे बात करने के बहाने बुलाया और लोहे की रॉड से पीटा, यहाँ तक कि कार के नीचे कुचलने की कोशिश भी की! पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन दोस्तो सवाल यह उठता है कि आख़िर अनुराग डोभाल के जीवन में आए दिन यह हंगामा क्यों बरपा रहता है? यह कोई पहली बार नहीं है। याद कीजिए जुलाई 2026 का वो हफ्ता, जब अनुराग ने अपनी ही गर्भवती पत्नी पर धोखेबाज़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर रोते हुए दावा किया था कि उनके सबसे अच्छे दोस्त अभिषेक और पत्नी के बीच कुछ चल रहा है। तब रितिका ने भी पलटवार किया था और पैसों के लेन-देन को लेकर गंभीर आरोप मढ़े थे। उससे भी पीछे जाएँ, तो मार्च 2026 में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान ही अनुराग ने अपनी गाड़ी को 160 किमी/घंटा की रफ्तार से डिवाइडर में ठोक दिया था। जिसके बाद वो महीनों तक आईसीयू में रहे। उनके खुद के भाई और माता-पिता के साथ भी उनके गंभीर विवाद जगजाहिर हैं.. दोस्तो आए दिन कोई न कोई कंट्रोवर्सी, कभी खुदकुशी की कोशिश, कभी पत्नी पर कीचड़ उछालना तो कभी सरेआम सड़क पर साले को लहूलुहान कर देना! क्या ये सब सिर्फ और सिर्फ यूट्यूब पर व्यूज बटोरने का एक सस्ता पब्लिसिटी स्टंट है? या फिर सचमुच इस यू-ट्यूबर की पर्सनल लाइफ पूरी तरह तबाह हो चुकी है? कानून के रखवालों का साफ कहना है कि सोशल मीडिया पर चाहे कितने भी मिलियन फॉलोअर्स क्यों न हों, देवभूमि उत्तराखंड की सड़कों पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! दोस्तो व्यूज की भूख और सोशल मीडिया की सनक इंसानों को किस हद तक गिरा सकती है, अनुराग डोभाल का ये पूरा मामला इसका जीता-जागता सबूत है। जब एक परिवार का झगड़ा सड़क पर आकर खूनी झड़प का रूप ले ले, तो पुलिस को डंडा चलाना ही पड़ता है। नेहरू कॉलोनी पुलिस इस वक्त अनुराग डोभाल और उनके साथियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। दोस्तो अब देखना यह होगा कि कोर्ट से इस ‘राइडर’ को कितनी जल्दी बेल मिलती है या फिर इस बार जेल की हवा लंबी खानी पड़ेगी! इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपको भी लगता है कि यूट्यूबर्स को अब अपनी मर्यादा समझनी चाहिए?