ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में एक हादसा हो गया। दरअसल, यहां उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। Rishikesh Train Accident गनीमत रही कि दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से शाम को योगनगरी स्टेशन पहुंची थी। उसके बाद यह वॉशिंग लाइन में शंटिंग हो रही थी, तभी अचानक यह हादसा हुआ। यह ट्रेन 19 मई यानि आज सुबह उज्जैन के लिए योग नगरी रेलवे स्टेशन से रवाना होनी थी। योग नगरी रायवाला ट्रैक बाधित नहीं हुआ है। वहीं इस घटना की रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। इसी दौरान ब्रेक में तकनीकी खराबी आने के कारण यह घटना हुई। हालांकि मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर ट्रेन खड़ी नहीं थी, बल्कि बोगियों सहित मूव कर रही थी। हादसे को लेकर लोको पायलट की ओर से भी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players