Dehradun News: राजाजी टाइगर रिजर्व से पिछले साल एक बाघ पलायन कर गया था, जो हरियाणा होते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंच गया था। सैकड़ों किलोमीटर दूर जाने वाल बाघ अब वापसी के रास्ते पर है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह बाघ यमुना नदी का जलस्तर कम होते ही पुराने घर (राजाजी टाइगर रिजर्व) वापस लौट सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुबाकि, पिछले साल अक्टूबर के महीने में राजाजी टाइगर रिजर्व से बाघ अचानक गायब हो गया था। बाघ गौहरी और चिल्ला रेंज से होते हुए गंगा को पार कर मोतीचूर रेंज में पहुंच गया था। इसके बाद यह बाघ यहां से निकलकर हिमाचल की तरफ चला गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि फरवरी महीने में इस बाघ के सिंबलवाड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य में होने की सूचना मिली थी। यहां रेणुका के जंगल में बाघ की तस्वीरें ट्रैप कैमरे में कैद हुई थी। उत्तराखंड के राजाजी टाइग रिजर्व से निकलकर बाघ के हिमाचल पहुंचने पर सभी ने हैरानी भी जताई थी। वहीं, अब ऐसा माना जा रहा है कि अपनी लंबी यात्रा को जारी रखते हुए बाघ अपने पुराने निवास स्थल राजाजी टाइगर रिजर्व की तरफ लौट सकता है। इस बारे में और जानकारी देते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि फिलहाल इस बाघ की लोकेशन हिमाचल में मिली है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players