हरिद्वार जिले के रुड़की में गोकुलपुर गांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। Road accident in Roorkee चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के पास एक ऑल्टो कार सामने से आ रही स्विफ्ट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। वाहन में बैठे छह लोग घायल हो गए। इनमें दीपक निवासी लहबोली, मंगलौर, अंकित व अतुल निवासी धारीवाल सुल्तानपुर और अंकित निवासी कनखल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुड़की अस्पताल भिजवाया गया। ज्यादा गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक राहुल निवासी सिमलाना बढ़गांव, सहारनपुर व दिनेश्वर निवासी मोहम्मदपुर, रुड़की का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players