Babita Pandey केस में SDRF का पहला रिएक्शन!| Uttarkashi | Dayara Bugyal | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो क्या दयारा ट्रैक पर लापता बबीता पांडे की खोज में दिन रात एक कर रही टीमों की सांसें फूलने लगी हैं, तो क्या सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमें भी बबीता पांडे गायब होने को लेकर कन्फ्यूज हैं ये मै क्यों कह रहा ये बताने के लिए आया हूं, क्योंकि बबीता पांडे की खोज में लगी एसडीआरएफ ने मान लिया है कि चौनौतियां बेहद ज्यादा है किन चुनौतियों की बात की जा रही है और ये क्यों कहा जा रहा है कि इस ऑपरेशन को अजाम तक पहुंचने तक वक्त लगेगा तो फिर बबीता पांडे का क्या होगा। दोस्तो 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बबीता पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सभी ये ही पूछ रहे हैं कि आखिर दयारा बुग्याल से रहस्यमय तरीके से लापता हुई बबीता कहां है? क्या तलाश अभियान किसी नए सुराग के करीब पहुंचा है, या रहस्य और गहराता जा रहा है? दोस्तो 100 से ज्यादा जवान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और अब अंडरवाटर ड्रोन तक तलाश में जुटे हैं। ऐसे में दोस्तो पहली बार खोज अभियान की कमान संभाल रही एसडीआरएफ ने पूरे ऑपरेशन को लेकर क्या कहा है, क्या हैं सबसे बड़ी चुनौतियां और किन संभावनाओं पर चल रही है जांच? वो बताने के लिए आया हूं। गौर कीजिएगा। दोस्तो यहां पहले मै आपको बता दूं कि कोई भी अधिकारी इस मामले में सीधे तौर हमसे या किसी भी न्यूज चैनल से बच रहा है और अभी इस हालात में दिखाई दे रहे हैं कि सवालों के जवाब दिए कैसे जाएं। ऐसे में दोस्तो एसडीआरएफ के एसएसपी अर्पण यदुवंशी के अनुसार बबीता की गुमशुदगी के बाद से ही मल्टी एजेंसी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। 31 मई को घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया था। समय के साथ सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाया गया और अब इसमें कई एजेंसियां शामिल हैं।

दोस्तो ये जो बाते में आपको जो बता रहा हूं एसडीआरएफ के एसएसपी क्या कहना है। ये सारी बातें देश के बड़े चैनल को फोन के जरिए दिए गए सवालों के जवाबों पर आधारित हैं। लेकिन दोस्तो क्यों इस बात चीत में एसडीआरएफ के एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने इस फोनो इंटरव्यू में ये माना की बबीता पांडे का सर्च ऑपरेशन बेहद चुनौती पूर्ण है और क्या उन्होंने इस बात का संकेत भी दे दिया किया। इस बबीता पांडे को खोजने के इस अभियान का अंत नहीं दिखता। दोस्तो एसडीआरएफ एसएसपी यदुवंशी कहते हैं कि वर्तमान में 100 से अधिक जवान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग, आईटीबीपी और सेना के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। केवल मैनुअल सर्चिंग ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीकों का भी सहारा लिया जा रहा है। हेलीकॉप्टर से दुर्गम इलाकों की हवाई रेकी की गई है, जबकि विशेष प्रशिक्षित सर्च एंड रेस्क्यू डॉग्स को भी अभियान में लगाया गया है। इसके अलावा जब एसएसपी अर्पण यदुवंशी से पूछा गया कि एसडीआरएफ के एसएसपी अर्पण यदुवंशी 12 दिन बीत जाने के बाद क्या किसी विशेष संभावना पर काम किया जा रहा है, तो उन्होंने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा साथ गए युवकों से पूछताछ, मोबाइल डेटा और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के कई पहलुओं पर पुलिस गंभीरता से काम कर रही है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस ही साझा कर सकती है।

वहीं दोस्तो एसडीआरएफ एसएसपी ये जानकारी दी कि अब सर्च ऑपरेशन को और व्यापक बनाया जा रहा है। क्षेत्र में मौजूद झील की भी विशेष जांच की जाएगी। इसके लिए अंडरवाटर ड्रोन और विशेष तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल शुरू किया जा रहा है ताकि कोई भी संभावना अनदेखी न रह जाए। हालांकि दोस्तो एसएसपी अर्पण यदुवंशी कहते हैं कि इस अभियान के सामने सबसे बड़ी चुनौती मौसम है। दयारा बुग्याल उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जहां मौसम पल-पल बदलता रहता है। कई बार खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ता है। इसके अलावा क्षेत्र बेहद दुर्गम और विस्तृत है, जिससे तलाशी अभियान में अधिक समय लग रहा है। इतना ही नहीं दोस्तो एसएसपी अर्पण यदुवंशी का कहना है कि सभी एजेंसियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और हर तकनीकी और व्यावहारिक विकल्प को तलाशा जा रहा है। उनका विश्वास है कि जल्द ही इस मामले में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। फिलहाल पूरे प्रदेश की नजरें इस रहस्यमय गुमशुदगी पर टिकी हैं। परिवार लगातार बबीता के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है, जबकि प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हर संभव प्रयास में जुटी हुई हैं। अब दोस्तो बबीता की गुमशुदगी पर सीधे बात करने से बड़े अधिकारी बच रहे हैं और लेकिन जब एसएसपी एसडीआरएफ एक चैनल से बात कर रहे थे सवालो के जवाब दे रहे थे तो मेने सोचा थोड़ा देखूं, सुनू तो कि आखिर एसडीआरएफ कैसे इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है तो मुझे ये मिला जो मेने आपको बताआ लेकिन आपको क्या लगता है खबर को लेकर अपनी राय आप जरुर दें।