केदारनाथ में VIP मेहमाननवाज़ी पर बवाल! खर्च खुद किया तो बिल कहां है? | Uttarakhand News

Spread the love

बद्री केदार मंदिर समिति से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे है। श्री बद्रीनाथ धाम मेँ चंदा चोरी के मामले मेँ रोज नये खुलासे हो रहे है। वहीँ श्री केदारनाथ धाम मेँ विधायक और मंत्री की बेटी को BKTC के खर्चे पर घुमाने की बात ने भी नया मोड़ ले लिया है. सूत्रों की माने तो BKTC ने जाँच मेँ होने तीन अधिकारियों का पूरे मामले मेँ दोषि माना है, लेकिन वहीँ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का भी एक बयान सामने आया है कि उनके पास केदारनाथ धाम मेँ खर्च का कोई बिल नहीं है। ऐसे मेँ अब बड़ा मामला यह हो गया है कि पहले केदारनाथ धाम मेँ अपने पैसे खर्च करने की बात करने वाली विधायक आशा नौटियाल अब बिल क्यों नहीं प्रस्तुत कर पा रही है, लेकिन अभी भी विधायक इस बात पर टिकी है की सारा खर्च उन्होंने खुद से किया है।