Uttarakhan BJP MLA की खुली चेतावनी! | Mahesh Jeena | BJP | UKD | Viral Video | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में क्या माननीय विधायकों को जनता और विपक्ष से बात करने की तमीज नहीं रही? सल्ट से बीजेपी विधायक महेश जीना एक बार फिर अपने गुस्से और विवादित बोल को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालने पर विधायक जी इस कदर भड़के कि उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारी को खुलेआम गाली-गलौज देने का आरोप लगा है। आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच? बताता हूं आपको अपनी इस रिपोर्ट में। दोस्तो मै इस खबर को आपको विस्तार से दिखाउं उससे पहले आपको ये वीडियो देखना चाहिए। दोस्तो ये हैं उत्तराखंड बीजेपी के विधायक फिलहाल इनका परीचय इतना ही है। बांकी इनके बारे में आगे बात करूंगा, लेकिन दोस्तो उत्तराखंड में चुनाव करीब आते जा रहे हैं और ऐसे समय में नेताओं के हर बयान पर जनता की नजर है, लेकिन क्या सत्ताधारी बीजेपी के लिए अब अपनों के बयान ही नई मुश्किल बनते जा रहे हैं? दोस्तो सल्ट से बीजेपी विधायक महेश जीना का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं— ‘मैं तेरी चर्बी उतार दूंगा।’ इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है।

स्थानीय लोगों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल भी मोर्चे पर उतर आया है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या चुनाव से पहले ऐसे विवाद बीजेपी की चुनौती बढ़ा सकते हैं? उत्तराखंड में सत्ता के नशे में चूर नेताओं की बदजुबानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सल्ट विधानसभा से भाजपा विधायक महेश जीना एक बार फिर विवादों के कठघरे में हैं। इस बार आरोप है कि उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं को सरेआम फोन पर या सामने भद्दी-भद्दी गालियां दी हैं। दोस्तो मामला सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने से जुड़ा है। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता अर्जुन बिष्ट ने सनसनीखेज जानकारी देते हुए बताया कि यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र नेगी और सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र मनराल ने इंटरनेट पर कोई वीडियो पोस्ट किया था। इसी बात से आगबबूला होकर विधायक महेश जीना ने अपनी गरिमा खो दी। दोस्तो यूकेडी नेताओं का दावा है कि वीडियो डालने से नाराज बीजेपी विधायक ने उनके नेताओं के साथ जमकर गाली-गलौज की। इस घटना के बाद से यह कथित वीडियो और ऑडियो क्लिप उत्तराखंड के सोशल मीडिया ग्रुप्स में जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि का यही व्यवहार होना चाहिए?

यह पहली बार नहीं है जब सल्ट विधायक महेश जीना का नाम इस तरह के विवादों में आया हो। इससे पहले देहरादून नगर निगम के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी के मामले में उन पर मुकदमा तक दर्ज हो चुका है। कुछ समय पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं और महिला नेताओं के साथ भी उनकी तीखी बहस के वीडियो सामने आ चुके हैं। यानी विवादों से जीना का पुराना नाता रहा है। दोस्तो इस ताज़ा वीडियो के वायरल होने के बाद उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर उबल पड़ी है। उत्तराखंड क्रांति दल इस मामले को लेकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस भी बीजेपी को घेरने में जुट गई है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है और बीजेपी संगठन की तरफ से भी इस पर अभी चुप्पी साधी गई हैअब देखना यह होगा कि हर बार अपने बयानों और गुस्से के कारण अपनी ही सरकार की किरकिरी कराने वाले विधायक महेश जीना पर क्या इस बार बीजेपी आलाकमान कोई सख्त एक्शन लेगा? या फिर इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।