Badrinath Investigation Pramod Nautiyal ने कबूला जुर्म! | SIT | BKTC | CM Dhami | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, क्या बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की चोरी का सबसे बड़ा राज आखिर खुल गया है? जिस मामले ने पूरे उत्तराखंड को हिला दिया था, उसमें अब बड़ा मोड़ सामने आया है। आरोपी प्रमोद नौटियाल के कबूलनामे के बाद जांच एजेंसियों ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से नकदी, सोने-चांदी का सामान और कई अहम चीजें बरामद होने का दावा किया जा रहा है। Badrinath Dham Theft Case आखिर घर से क्या-क्या मिला? कबूलनामे के बाद जांच किस दिशा में बढ़ी? और अब इस हाई-प्रोफाइल केस में आगे क्या होने वाला है? दोस्तो बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी के बहुचर्चित मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को बड़ी सफलता मिली है। चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल से हुई लंबी पूछताछ में उसने कथित तौर पर चोरी में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। पुलिस का कहना है कि पहले आरोपी लगातार खुद को बेगुनाह बताता रहा, लेकिन जब उसके सामने तकनीकी और भौतिक साक्ष्य रखे गए तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

दोस्तो बदरीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल के अनुसार, प्रमोद नौटियाल से कई चरणों में गहन पूछताछ की गई। शुरुआत में वह आरोपों से इनकार करता रहा, लेकिन जांच टीम ने जब उसे सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य दिखाए, तो उसने माना कि वह चोरी की घटना में शामिल था। पूछताछ के दौरान उसने यह भी स्वीकार किया कि उससे गंभीर गलती हुई है।दोस्तो एसआईटी की जांच के दौरान आरोपी के सरकारी आवास से कई महत्वपूर्ण वस्तुएं बरामद की गईं। इनमें नकदी, सोने के आभूषण, शालिग्राम, चांदी की मूर्ति, चांदी का नाग, नेपाली मुद्रा सहित अन्य सामान शामिल हैं। वहीं दोस्तो इससे पहले पुलिस चोरी गया सोने का मणि जड़ित मुकुट भी बरामद कर चुकी है। इन बरामदगियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही पूछताछ को आगे बढ़ाया गया, हालांकि आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, लेकिन जांच अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रमोद नौटियाल ने यह वारदात अकेले अंजाम दी या इसके पीछे कोई और भी शामिल था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसके कहने पर यह सब करता था। एसआईटी अब इस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

दोस्तो चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद प्रमोद नौटियाल को फिर से पुरसाड़ी जेल न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि यदि आगे की जांच के लिए जरूरत महसूस हुई तो आरोपी की दोबारा पुलिस रिमांड लेने के लिए अदालत से अनुमति मांगी जाएगी। वहीं दोस्तो एसआईटी ने स्पष्ट किया है कि बदरीनाथ धाम से जुड़े इस संवेदनशील मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोस्तों, बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की चोरी का मामला अब सिर्फ एक चोरी की घटना नहीं, बल्कि जांच एजेंसियों के लिए कई नए सवाल भी खड़े कर रहा है। मुख्य आरोपी के कथित कबूलनामे और बरामद साक्ष्यों के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या इस मामले में किसी और की भूमिका भी सामने आएगी, या फिर जांच यहीं तक सीमित रहेगी। जैसे-जैसे एसआईटी की जांच आगे बढ़ेगी, इस बहुचर्चित मामले से जुड़े नए खुलासे भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल इस केस पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है।