अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के खुशालकोट गांव में नवविवाहित जोड़ा फांसी के फंदे से लटका मिला। सरिता जलाल का विवाह अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट निवासी कमल सिंह नेगी से 29 अप्रैल 2024 को हुआ था। Ranikhet Newly married couple suicide सात जन्मों का साथ महज साढ़े छह महीनों में ही छूट गया। दिवाली पर कमल सिंह लुधियाना से घर लौटा था। वह एक होटल में नौकरी करता था, जबकि सरिता गृहिणी थी। जवान बेटे और बहू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार, खुशालकोट निवासी देवकी देवी घर लौटीं और उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। देवकी के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा को दी। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेजा। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players