उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट: मुख्यमंत्री ने कहा यह सुशासन और वित्तीय अनुशासन का है प्रमाण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यस्था ने बड़ी छलांग लगाई है यह तथ्य आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2023-24 में सामने आया है, जिसमें स्पष्ट है कि प्रदेश की विकास दर 7.58 फीसदी रही है।

Share

धामी सरकार द्वारा विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में राज्य की तेज विकास दर की गुलाबी तस्वीर दिखाई गई है। आर्थिक रिपोर्ट पेश होने के बाद जहां सत्ताधारी दल बीजेपी गदगद है, वहीं विपक्ष इसे आंकड़ों की बाजीगरी करार दे रहा। Uttarakhand Economic Survey Report बहरहाल, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट देखकर साफ लग रहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यस्था ने बड़ी छलांग लगाई है। यह तथ्य आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2023-24 में सामने आया है, जिसमें स्पष्ट है कि प्रदेश की विकास दर 7.58 फीसदी रही है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर 346.20 हजार करोड़ पहुंच गया है, जबकि 2022-23 में इसका आकार 303.78 हजार करोड़ था। उत्तराखंड में प्रतिव्यक्ति आय में भी 12.64 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिव्यक्ति आय बढ़कर 2 लाख 60 हजार 201 रुपये पहुंच गई है। वर्ष 2022-23 में यही आय 2 लाख 30 हजार 994 थी।

आर्थिक सर्वेक्षण से स्पष्ट है कि राज्य की अर्थव्यवस्था में सेकेंडरी सेक्टर का सबसे अधिक 46.84 प्रतिशत का योगदान रहा है। दूसरे नंबर पर टर्सरी सेक्टर यानी कि सर्विस सेक्टर रहा है। सर्विस सेक्टर का अर्थव्यवस्था में 43.17 प्रतिशत योगदान रहा है। वहीं प्राइमरी सेक्टर यानी एग्रीकल्चर का अर्थव्यवस्था में 9.99 प्रतिशत योगदान रहा है। 09 नवम्बर, 2000 को राज्य के अस्तित्व में आने के बाद वर्ष 2000-2001 में प्राप्त कर संग्रह 233 करोड़ था, जो कि वर्ष 2022-23 तक लगभग 52 गुना बढ़कर 12,028.68 करोड़ (2,135.60 करोड़ प्रतिकर धनराशि सहित) हो गया है। वर्ष 2023-24 में दिसम्बर, 2023 तक कुल राजस्व संग्रह 8,496.82 करोड़ (476.62 करोड़ प्रतिकर धनराशि सहित) रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य की वित्तीय स्थिति एवं विकास की प्रगति को आर्थिक सर्वेक्षण में दर्शायी गई प्रगति राज्य के समग्र विकास की झलक प्रस्तुत करती है। यह सुशासन एवं वित्तीय अनुशासन का भी स्पष्ट प्रमाण है।