उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड भी लौट आई है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने से पारा सामान्य से अधिक बना हुआ हैअब एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों के बाद अन्य जिलों में हलचल करने वाला पश्चिमी विक्षोभ का दायरा सिमट रहा है जिसके चलते आज 24 फरवरी मंगलवार को मौसम बिगड़ने का अलर्ट राज्य के केवल 3 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली तक ही सीमित रह गया है। IMD के अनुसार इन तीनों जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों में बारिश या बर्फबारी हर जगह कस्बों या घाटियों में नहीं बल्कि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी। फरवरी का महीना इस बार उत्तराखंड में ज्यादातर सूखा ही रहा, महीने की शुरुआत में जरूर कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बाद लगातार साफ मौसम बना रहा। इसका असर जल स्रोतों, फसलों और तापमान पर भी देखने को मिला। दिन में तेज धूप और रात में ठंड इस तरह का मिला-जुला मौसम बना रहा। अब महीने के अंत में अचानक बदले इस मौसम ने लोगों का ध्यान खींचा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players