उत्तराखंड में मानसून का सबसे रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल सहित कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड, ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अत्यधिक खतरा बना हुआ है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में भी बादलों के जमकर बरसने की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टानें गिरने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है और प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ रहे पानी और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, साथ ही संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players