Uttarakhand Weather: अगले चार दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी

मैदानी इलाकों में खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

Share

नए साल के स्वागत को लेकर तैयारियों में जुटे लोगों की नजर उत्तराखंड के मौसम को लेकर है। बीते कई दिनों से प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना हुआ है। Uttarakhand Weather Update 27 Dec पहाड़ों में बर्फबारी और ठंड के साथ- साथ मैदानी इलाकों में अब कोहरे का प्रकोप भी लोगों को देखने को मिलेगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने खासतौर पर हरिद्वार और उधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाए रहेने की बात कही गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी करते हुए इन दोनों जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा होने की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने के लिए कहा है। इसके अलावा देहरादून जिले में भी सुबह के समय कुछ जगह कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि आसमान पूरी तरह से साफ रहने की भी भविष्यवाणी हुई है। राजधानी देहरादून के लिए अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 31 दिसंबर की रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य में नए साल की शुरुआत में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।