उत्तराखण्ड में बर्फबारी का इंतजार तो खत्म हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिली। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली। Uttarakhand Heavy Snowfall बर्फबारी होने से पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं और चारों तरफ बर्फ की चादर दिखाई दे रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों का नजारा काफी खूबसूरत बना हुआ है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई। जबकि देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। क्रिसमस के त्योहार और नए साल से पहले अचानक बदलो मौसम से उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है।
सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों में चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। क्रिसमस के त्योहार और नए साल से पहले अचानक बदलो मौसम से उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों में चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। जबकि मैदानी इलाकों में हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, लाल माटी, नंदा घुंघटी की चोटियों के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। थराली के बुग्यालों भी हिमपात हुआ है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। सोनगाड से गंगोत्री के बीच लगभग एक फिट बर्फ जमी है। बीआरओ द्वारा मार्ग सुचारू किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।