कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा उत्तरकाशी गंगोत्री क्षेत्र के मुखबा से सटे धराली में बादल फटने से हुई भारी तबाही का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। खीर गंगा में अचानक आए मलबे के सैलाब ने कई घरों व होटलों को नुकसान पहुंचाया है। Dharali Uttarkashi cloud burst ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव सामने हैं, चुनाव तो हमेशा होते रहेंगे, लेकिन अभी सबसे बड़ी प्राथमिकता है मेरे उत्तराखंड के लोगों की मदद। जब अपने लोग मुसीबत में हों, तो राजनीति पीछे रह जाती है और इंसानियत सबसे पहले आती है। हमारे उत्तरकाशी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष राणा लगातार आपदा पीड़ितों के बीच रहकर सेवा कर रहे हैं। उनके इस अथक प्रयास से भी मैं बहुत प्रेरित हूँ, मैं भी उनके सहयोगी के रूप में आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगा। धराली से दर्दनाक खबरें आ रही हैं। घर उजड़ चुके हैं, कई परिवार अपनों से बिछड़ गए हैं, लोग मलबे के बीच अपनी जिंदगी की आस थामे बैठे हैं। उनकी आंखों में मदद की पुकार है, और यह पुकार मुझे चैन से बैठने नहीं दे रही। अभी रानीखेत से धराली के लिए निकला हूँ। रास्ते बेहद खतरनाक हैं। कहीं सड़कें टूटी हैं, कहीं पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। कई जगह खुद अपने हाथों से रास्ता साफ कर आगे बढ़ना पड़ रहा है। लेकिन जब मकसद इंसानों का दर्द बांटना हो, तो रास्तों की मुश्किलें मायने नहीं रखतीं। मैं अपने साथियों के साथ आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करने, उनके घावों पर मरहम लगाने और हर संभव सहयोग देने का संकल्प लेकर जा रहा हूँ। उम्मीद है, सुबह तक धराली पहुंचकर अपनों के बीच खड़ा रहूंगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players