Haldwani Saurav Joshi से किसने की बदसलूकी! | Saurav Joshi Vlogs | Viral Video | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, ऑटोग्राफ के लिए रुकी कार, लेकिन अगले ही पल सड़क पर मच गया बवाल! सौरव जोशी और उनकी पत्नी के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि सौरव का गुस्सा फूट पड़ा? कैमरे में कैद इस पूरे LIVE ड्रामे ने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं! फिर कैसे फूटा सौरव जोशी का फूटा गुस्सा! बताउंगा आपको पूरी खबर। दोस्तो जब आप देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर होते हैं, तो लाखों लोग आपसे प्यार करते हैं, आपके साथ सेल्फी खिंचवाना चाहते हैं, लेकिन कुछ कुंठित और बीमार मानसिकता वाले लोग ऐसे भी होते हैं, जो सिर्फ थोड़ी सी सस्ती पब्लिसिटी या अपनी गुंडागर्दी दिखाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं! हल्द्वानी की सड़कों पर मशहूर व्लॉगर सौरव जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका के साथ जो कुछ भी हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। कार रोककर ऑटोग्राफ और फोटो मांगने के बहाने आए कुछ युवकों ने अचानक सौरव और उनकी पत्नी पर गालियों की बौछार कर दी, लेकिन इस बार ये बदमाश गलत जगह पंगा ले बैठे, क्योंकि सौरव का कैमरा ऑन था और इन हुड़दंगियों की पूरी करतूत LIVE रिकॉर्ड हो गई! दोस्तो करोड़ों दिलों पर राज करने वाले यूट्यूब स्टार सौरव जोशी के साथ सड़क पर एक बेहद ही शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण वाकया पेश आया है। सौरव जोशी अपनी कार से अपने परिवार और पत्नी के साथ जा रहे थे, तभी कुछ कार सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को हाथ देकर रुकवाया। सौरव को लगा कि हमेशा की तरह कोई फैन होगा जो ऑटोग्राफ या फोटो खिंचवाना चाहता है, इसलिए उन्होंने शालीनता दिखाते हुए गाड़ी रोकी। लेकिन जैसे ही गाड़ी रुकी, उन युवकों ने बिना किसी वजह के सौरव जोशी और उनकी पत्नी को बेहद गंदी और अभद्र गालियां देनी शुरू कर दीं। एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार इन बदमाशों ने ऑन-कैमरा गाली-गलौज की।

दोस्तो इसे देख कर तो ये कही कहा जा सकता है कि ये आज के वो तथाकथित ‘कूल’ बनने वाले लड़के हैं, जिनके पास तमीज नाम की कोई चीज नहीं बची है। गाली देकर ये युवक तो वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गए, लेकिन सौरव जोशी इस कायरतापूर्ण हरकत से बेहद आहत और गुस्से में आ गए। उन्होंने तुरंत अपनी कार से उनका पीछा किया। हैरान करने वाली बात देखिए, कुछ ही मिनटों के बाद सौरव को वो कार तो खड़ी मिल गई जिससे वो लड़के आए थे, लेकिन सौरव को आता देख वो तमाम आरोपी युवक अपनी कार को वहीं लावारिस छोड़कर दुम दबाकर मौके से भाग खड़े हुए! यानी गुंडागर्दी ऑन-कैमरा और मर्दानगी ऐसी कि अपनी गाड़ी ही छोड़कर भाग गए। दोस्तो इस पूरी घटना से सौरव की पत्नी अवंतिका का मूड बेहद खराब हो गया और वो डर गईं। सौरव जोशी ने अपने हालिया व्लॉग में इस पूरी घटना का जिक्र करते हुए अपना भारी रोष व्यक्त किया है। उन्होंने साफ कहा कि उनका किसी से कोई बैर नहीं है, वे कभी किसी को गलत नहीं बोलते, फिर कुछ लोग केवल चलते-फिरते उन्हें और उनके परिवार को इस तरह निशाना क्यों बना रहे हैं? सौरव ने इस पूरे मामले की वीडियो फुटेज हल्द्वानी पुलिस के साथ साझा की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

दोस्तो जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सौरव जोशी के करोड़ों फैंस का गुस्सा उबल पड़ा। फैंस मांग कर रहे हैं कि ऐसे सड़क छाप हुड़दंगियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जो किसी सेलिब्रिटी को देखकर सिर्फ इंटरनेट पर वायरल होने या उसे परेशान करने के लिए इस हद तक गिर जाते हैं। हल्द्वानी पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी नागरिक या महिला के साथ सड़क पर ऐसी बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बहुत जल्द ये हुड़दंगी सलाखों के पीछे होंगे.. लेकिन दोस्तो इन लड़कों को यह नहीं भूलना चाहिए था कि जिस कैमरे की बदौलत सौरव जोशी आज इस मुकाम पर हैं, उसी कैमरे की तीसरी आंख ने इनकी बदमाशी का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है। उम्मीद है कि हल्द्वानी पुलिस इन भगोड़े लड़कों को जल्द पकड़कर ऐसा सबक सिखाएगी कि भविष्य में कोई भी किसी परिवार के साथ ऐसी बदतमीजी करने की जुर्रत न करे। इस पूरी घटना और सड़क पर बढ़ती इस बदमाशी पर आपकी क्या राय है, कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।