कोटद्वार में बवाल! ‘मोहम्मद दीपक’ गिरफ्तार | Police Action | Uttarakhand News

Spread the love

राहुल गांधी की तारीफों में रहे ‘मोहम्मद दीपक’ अब सलाखों के पीछे! कोटद्वार में फेसबुक कमेंट से ऐसा भड़का विवाद कि थाने तक पहुंचा मामला!व्यापारी को धमकी देने के आरोप के बाद मचा बवाल, बढ़ाई गई पुलिस फोर्स!आखिर उस दिन दुकान पर क्या हुआ था? देखिए पूरी कहानी! दोस्तो सोशल मीडिया पर चंद पलों का फेम और बड़े नेताओं का वरदहस्त जब किसी के सिर चढ़कर बोलने लगे, तो क्या इंसान खुद को कानून से ऊपर समझने लगता है? आज कहानी उत्तराखंड के कोटद्वार की है, जहां से आई एक खबर ने पूरे प्रदेश की सियासत और सामाजिक ताने-बाने में खलबली मचा दी है! याद कीजिए इसी साल की 26 जनवरी, जब खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से लेकर दिल्ली दरबार तक उसकी तारीफों के पुल बांधे थे। लेकिन आज, वही ‘मोहब्बत की दुकान’ का पोस्टर बॉय पुलिस की कस्टडी में खड़ा है! आरोप है कि सोशल मीडिया की एक पोस्ट से तिलमिलाकर इस शख्स ने एक व्यापारी की दुकान में घुसकर सरेआम गुंडागर्दी की, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आखिर क्या है इस सोशल मीडिया कमेंट वॉर के पीछे का असली सच और क्यों कोटद्वार को छावनी में बदलना पड़ा? दोस्तो यह नजारा कोटद्वार कोतवाली का है, जहां सैकड़ों व्यापारी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर इंसाफ की मांग कर रहे थे। चारों तरफ पुलिस की गाड़ियां सायरन बजा रही थीं और सड़कों पर फ्लैग मार्च चल रहा था। माहौल में तनाव इस कदर था कि स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। जिस शख्स को शांति और अमन का मसीहा बनाकर पेश किया जा रहा था, उसके एक कदम ने पूरे शहर की शांति को दांव पर लगा दिया। इस पूरे बवाल की शुरुआत किसी पुरानी रंजिश से नहीं, बल्कि फेसबुक (Facebook) पर किए गए एक कमेंट से हुई थी।

दोस्तो तथ्यों की परतें खोलें तो पता चलता है कि विवाद की शुरुआत उज्जैन की शाही मस्जिद से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस से हुई थी। गंगादत्त जोशी मार्ग में कपड़े और साड़ी की दुकान चलाने वाले स्थानीय व्यापारी संजीव टोंक ने इस पोस्ट पर एक कमेंट किया था। यह कमेंट जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ को इस कदर नागवार गुजरा कि उनका सारा सब्र टूट गया। आरोप है कि दीपक सुबह-सुबह सीधे व्यापारी की दुकान पर धमक पड़े। वहां उन्होंने व्यापारी के साथ अभद्रता की, हिंदू समाज को लेकर कथित रूप से अपशब्द कहे, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दे डाली। और यह पूरी सनसनीखेज करतूत दुकान में लगे तीसरी आंख यानी CCTV कैमरे में लाइव कैद हो गई! अब दोस्तो जो इंसान कुछ महीने पहले बजरंग दल के सामने एक मुस्लिम दुकानदार का बचाव कर ‘इंसानियत का चेहरा’ बना था, आज वह खुद एक हिंदू दुकानदार को धमकाने के आरोप में कानून के कटघरे में है! जनवरी 2026 में हुए उस वाकये के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाकायदा दिल्ली बुलाकर दीपक से मुलाकात की थी और उनके जिम की सदस्यता लेने की बात भी कही थी।

सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म है और कुछ ऑडियो क्लिप्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दीपक अपने दोस्तों के बीच डींगें हांका करता था कि राहुल गांधी सीधे उसे कोटद्वार से कांग्रेस का टिकट दिलाएंगे और स्थानीय नेताओं की तो कोई औकात ही नहीं है! शायद इसी रसूख के ओवर-कॉन्फिडेंस में उसने कानून अपने हाथ में ले लिया। और अब व्यापारियों में खासा गुस्सा है। दोस्तो व्यापारी संजीव टोंक की तहरीर मिलते ही कोटद्वार कोतवाली पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई। कोतवाल प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और प्राथमिक जांच के बाद दीपक कुमार के खिलाफ गैर-जमानती समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साफ किया कि शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है। आज आरोपी को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा रहा है। लेकिन इस घटना ने यह बड़ा सवाल छोड़ दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर मिलने वाली सस्ती पब्लिसिटी युवाओं को एक काल्पनिक दुनिया में ले जा रही है जहां वे खुद को हर नियम से ऊपर मानने लगते हैं? अब दोस्तो कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आप आम नागरिक हों या फिर किसी बड़े राष्ट्रीय नेता के पसंदीदा सेलिब्रिटी। सोशल मीडिया पर किसी बहस का जवाब दुकान में जाकर धमकी और गाली-गलौज से देना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता। कोटद्वार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करके माहौल को बिगड़ने से तो बचा लिया है, लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड की सियासत में जो उबाल आया है, वो दूर तक जाएगा। ‘मोहब्बत की दुकान’ के इस नैरेटिव और गिरफ्तारी के इस पूरे घटनाक्रम पर आपकी क्या राय है।