दोस्तो हॉलीवुड फिल्मों में उड़ने वाली कारें तो आपने बहुत देखी होंगी! लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की सड़कों पर लगने वाले महा-जाम से बचने के लिए, बहुत जल्द आपके पास एक ऐसी कार होगी जो बटन दबाते ही सीधे आसमान में उड़ जाएगी? जी हां, दोस्तो ये कोई कोरी कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत बनने जा रहा है! और सबसे गर्व की बात यह है कि इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है देवभूमि उत्तराखंड के एक लाल ने! भारत की पहली स्काई कार HAPIDA SKYNEX को देखकर देश के उड्डयन मंत्री भी दंग रह गए हैं! आखिर क्या है यह उड़ने वाली कार का जादुई फॉर्मूला और ये आपकी जिंदगी कैसे बदलने वाली है? दोस्तो उत्तराखंड के रहने वाले होनहार इनोवेटर रवि टम्टा ने जब अपनी इस स्काई कार का कॉन्सेप्ट तैयार किया, तो देश के बड़े-बड़े वैज्ञानिक हैरान रह गए। हाल ही में भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ने खुद रवि टम्टा से विशेष मुलाकात की। इस हाई-लेवल मीटिंग में रवि ने अपनी स्काई कार का पूरा प्रोजेक्ट और वर्किंग मॉडल सरकार के सामने पेश किया। उड्डयन मंत्री इस स्वदेशी तकनीक (Make in India) से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को भारत के ट्रांसपोर्ट सेक्टर का भविष्य बता दिया और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
दोस्तो अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यह HAPIDA SKYNEX है क्या और यह काम कैसे करती है? सीधे शब्दों में कहें तो यह भारत की पहली पूरी तरह स्वदेशी ‘स्काई कार’ (उड़ने वाली कार) है। VTOL तकनीक, इसे उड़ने के लिए किसी लंबे रनवे या एयरपोर्ट की जरूरत नहीं है। यह आपके घर की छत या एक छोटे से मैदान से हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर (Vertical Take-Off) उड़ सकती है। इलेक्ट्रिक और ईको-फ्रेंडली, HAPIDA SKYNEX पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी यानी इलेक्ट्रिक पावर्ड होगी, जिससे प्रदूषण का खतरा शून्य होगा। अत्याधुनिक सुरक्षा (AI सेफ्टी)
इसमें ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा में किसी भी दूसरी स्काई कार या पक्षी से टकराने से पहले ही रास्ता बदल लेगी। दोस्तो ये आविष्कार सिर्फ शहरों के ट्रैफिक को कम करने के लिए नहीं है, बल्कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। पहाड़ों में जब भूस्खलन (Landslide) की वजह से रास्ते बंद हो जाते हैं और एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती, तब यह स्काई कार महज कुछ मिनटों में गंभीर मरीजों को एयर-लिफ्ट कर बड़े अस्पतालों तक पहुंचा सकेगी। दुर्गम इलाकों में राशन पहुंचाना हो या आपदा के समय रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना, रवि टम्टा की यह HAPIDA SKYNEX भारत की रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की पूरी तस्वीर बदल कर रख देगी, क्योंकि ये जो मुलाकात है ये बहुत कुछ बदलने वाली है। दोस्तो कहा जाता है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती, लेकिन रवि टम्टा ने इस कहावत को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि उत्तराखंड के युवाओं के पास वो विजन है जो भारत को दुनिया का सुपरपावर बना सकता है। क्या आप भी भारत की इस पहली स्काई कार में बैठने के लिए एक्साइटेड हैं? कमेंट बॉक्स में रवि टम्टा के इस अद्भुत आविष्कार के लिए एक सैल्यूट जरूर लिखें! इस गौरवशाली वीडियो को पूरे देश में शेयर करें और ऐसे ही और टेक अपडेट्स के लिए चैनल को अभी सब्सक्राइब करें!