उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से वन्य जीव के संघर्ष देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों में भालू का आतंक देखने को मिल रहा है तो शहर में हाथी का। इस बीच रुद्रप्रयाग के ग्राम जलई में सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। Bear attack in Rudraprayag इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जलई की 60 वर्षीय निशा देवी अन्य महिलाओं के जंगल में घास लेने गई थी। तभी झाड़ी से निकलकर अचानक भालू ने हमला कर दिया। अन्य महिलाओं के चिल्लाने पर भालू भाग निकला। महिला को ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। चिकित्सक डॉ. ज्योति शाह के अनुसार, पीड़िता की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन खून का थक्का जमने के कारण रेफर किया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। रेंजर एच.एस. रावत ने बताया कि छह सदस्यीय टीम को क्षेत्र में भेज दिया गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players