डोबरा चांठी पुल से एक युवक ने टिहरी झील में छलांग लगा दी, युवक के झील में कूदने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोटी कॉलोनी से जल पुलिस बोट लेकर झील में पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर झील में पानी ज्यादा होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। इसके अलावा अंधेरा भी ज्यादा था। इस वजह से भी तलाश करने में परेशानी सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक डोबरा चांठी पुल के ऊपर शांति साइड की तरफ से किसी से मोबाइल पर भी बात करता नजर आ रहा है। युवक कुछ देर पुल के किनारे बैठता है, फिर अचानक झील में छलांग लगा देता है। अभी तक झील में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए सूचना जारी की है। कोई भी व्यक्ति अगर उक्त युवक को पहचानता हो तो वो इसकी जानकारी थाना चौकी इंचार्ज कोटी राजेंद्र सिंह रावत और लंबगांव थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत दे सकता है। जिससे युवक की शिनाख्त की जा सके और उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players