चंपावत के कनिकोट में 16 दिन से पानी गायब! बारिश के बीच बूंद बूंद को तरसे गांव | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के कनिकोट गांव में पिछले 16 दिनों से पीने के पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। मानसून के इस मौसम में जहां चारों तरफ भारी बारिश हो रही है, वहीं इस पहाड़ी गांव के ग्रामीण बूंद-बूंड पानी के लिए तरस रहे हैं। सरकार की ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना के तहत घरों में नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन पिछले दो हफ्तों से अधिक समय से उनमें पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। पानी गायब होने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रोजमर्रा की जरूरतों, खाना पकाने और पीने के पानी के लिए मीलों दूर प्राकृतिक स्रोतों या अन्य विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं और गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र और बारिश का बहाना बनाकर अब तक आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।