‘मियां’ शब्द पर क्यों छिड़ा सियासी घमासान? शादाब शम्स ने कांग्रेस से क्या पूछ? | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड की राजनीति में ‘मियां’ शब्द को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है, जिसने सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग को एक नया मोड़ दे दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक बयान के बाद शुरू हुए इस विवाद में भाजपा ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे उनकी दोहरी राजनीति करार दिया है। शम्स ने कांग्रेस से सीधा सवाल किया कि जो दल हमेशा मुस्लिम वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का सहारा लेता रहा है, वह आज ‘मियां’ जैसे सम्मानित संबोधन पर इस कदर बिफर क्यों रहा है?इस राजनीतिक घमासान के बीच शादाब शम्स ने ‘मियां’ शब्द की परिभाषा समझाते हुए विपक्ष की सोच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘मियां’ का शाब्दिक अर्थ ‘श्रीमान’ या आदरणीय व्यक्ति होता है, जो किसी को सम्मान देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में शम्स ने कांग्रेस से पूछा है कि मुस्लिम समाज के मंचों पर साफा बांधने और चुनावी सहूलियत के लिए अल्पसंख्यकों की हमदर्दी बटोरने वाले नेताओं को इस शब्द से इतनी नफरत क्यों है? उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस को इस संबोधन पर भड़कने के बजाय खुश होना चाहिए, क्योंकि यह तो उन्हीं की राजनीतिक प्राथमिकताओं को दर्शाता है।