डीएम के दरबार में 140 फरियादी!किसकी शिकायत पर मौके पर हुआ समाधान?

Spread the love

देहरादून कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ‘समाधान दिवस’ जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए आयोजित इस दरबार में कुल 140 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई विभागों को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत जांच के आदेश जारी किए। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में मौजूद सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। सभी अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। यदि किसी विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।