बैक होते कूड़ा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर!सीसीटीवी में कैद ‘मौ’त का मोड़’! | Uttarakhand News

Spread the love

जसपुर-भूतपुरी हाईवे पर बहादुर पेट्रोल पंप के पास पीछे की ओर तेजी से आ रहे कूड़ा वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर हर कोई सन्न है। घटना के अनुसार, जसपुर-भूतपुरी मुख्य मार्ग पर बहादुर पेट्रोल पंप के पास नगर पालिका का एक कूड़ा निस्तारण वाहन अचानक सड़क पर बैक होने लगा। चालक ने पीछे आ रहे वाहनों पर ध्यान नहीं दिया और लापरवाही से गाड़ी को पीछे दौड़ा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक बाइक सवार वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक समेत युवक जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारते ही कूड़ा वाहन का चालक स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर घायल बाइक सवार को संभाला और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।