Haldwani News: हल्द्वानी जेल में 44 कैदी HIV संक्रमित मिले हैं जिनमें एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव मिली है। एचआईवी संक्रमित सभी कैदियों का सुशीला तिवारी अस्पताल एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है। यह सभी कैदी जांच के दौरान एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं डॉक्टरों की मानें तो एचआईवी संक्रमित मिले कैदी अधिकतर ड्रग एडिक्ट हैं। बता दे, हल्द्वानी जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं। वर्तमान समय में 1629 पुरुष, जबकि 70 महिला कैदी हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है। जिससे समय रहते एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज हो सके। सुशीला तिवारी अस्पताल के डा. परमजीत सिंह ने बताया कि एचआईवी मरीजों के लिए एआरटी सेंटर बनाया गया है, जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है, बताया कि उनकी टीम द्वारा लगातार जेल में कैदियों की जांच की जाती है और जो भी कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है, उनको निशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं बहरहाल जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players