खेत में पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद, बड़े संघर्ष में बदला! | Uttarakhand News

Spread the love

13 जून को देहरादून के बैरागी वाला इलाके में खेत में सिंचाई को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ। विवाद में एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने दूसरे पक्ष के 3 व्यक्तियों के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। Vikasnagar Bairagiwala Dispute एक युवक विनोद पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायलों को ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि अशोक कुमार और राजेश कुमार (दोनों पुत्र भगवत प्रसाद) घायल हैं। वहीं रविवार 14 जून सुबह घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने एक हमलावर के घर पर आग लगा दी जबकि कुछ लोगों के घर के बाहर भी आगजनी की, इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई।