मिठाइयों में मिलावट पर शिकंजा! त्योहार से पहले ‘मिलावटखोरों’ की खैर नहीं? | Uttarakhand News

Spread the love

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों के बाद पूरे राज्य में मिलावटखोरों और जमाखोरों के खिलाफ एक सप्ताह का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। Action against adulterators इस कार्रवाई का मुख्य मकसद त्योहारों के दौरान जनता तक शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंचाना है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में एक साथ मोर्चा संभाल लिया है। दुकानों, डेयरियों और गोदामों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। चम्पावत से लेकर हरिद्वार तक, हर जगह मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की बारीकी से जांच हो रही है। इस दौरान काजू, जलेबी, मावा और अन्य मिठाइयों के सैंपल लेकर उन्हें तुरंत लैब टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है।