गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के समीप एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। गंगोत्री कि और जा रहा था पिकअप। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर नीचे गंगा नदी की ओर स्लीप हुआ। गनीमत यह रही कि वाहन खाई के मुहाने पर अटक गया और सीधे उफनती गंगा नदी में गिरने से बच गया। वाहन में सवार सभी कांवड़ यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पास मौजूद स्थानीय निवासी, पुलिस प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और बीआरओ के भारी उपकरणों की मदद से एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई की ओर लटके वाहन को सुरक्षित सड़क पर खींच लिया गया।