हल्द्वानी में खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस के तमाम नेता सड़को पर उतर आये। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाए कि नैनीताल पुलिस के कप्तान भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। हल्द्वानी में हमारी रैली को मुख्यमंत्री के इशारों पर नैनीताल पुलिस का कप्तान मंजुनाथ टीसी फेल करना चाहता है। हमारी गाड़ियों को रोका जा रहा है, हमारे कार्यकर्ताओं को आने नहीं दिया जा रहा है।