कर्णप्रयाग में मामूली विवाद बना बवाल, चार लोग घायल | Uttarakhand News

Spread the love

कर्णप्रयाग (चमोली) चमोली जिले के कर्णप्रयाग से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद को लेकर सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भारी बवाल हो गया। Clash In Karnaprayag देखते ही देखते यह विवाद इतना उग्र हो गया कि श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हिंसक झड़प के दौरान कथित तौर पर तलवारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसके हमले में चार स्थानीय लोग घायल हो गए हैं। कर्णप्रयाग सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सिख श्रद्धालुओं की कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हुई और जिसके बाद सिख श्रद्धालु ने स्थानीयों लोगों पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें कुछ लोग घायल है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी हंगामा किया गया और ट्रैफिक को जाम किया। फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है। स्थानीय लोगों को समझने की कोशिश कर रही है। कुछ देर बाद आवाजाही के लिए यातायात सुचारू हो जाएगा।