Dehradun बैरागीवाला में भावुक माहौल?| Vikasnagar | Murdercase | Sahaspur | Uttarakhand News

Spread the love

क्या बैरागीवाला की उस दर्दनाक घटना का जख्म अभी भी लोगों के दिलों में ताजा है? क्या एक हत्या ने पूरे इलाके को ऐसा झकझोर दिया कि अंतिम विदाई के वक्त हजारों लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए? और आखिर क्यों बीजेपी नेता विनोद की अंतिम यात्रा जनसैलाब में बदल गई?देखिए विनोद कुमार की अंतिम यात्रा और बैरागीवाला के भावुक माहौल की यह खास रिपोर्ट। दोस्तो देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में हत्या के शिकार हुए भाजपा नेता विनोद कुमार को आखिरकार तीन दिन बाद अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही उनकी अंतिम यात्रा निकली, पूरा क्षेत्र भावुक हो उठा। बड़ी संख्या में लोग अपने प्रिय नेता और गांव के बेटे को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। दोस्तो अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखें नम थीं, माहौल गमगीन था और हर तरफ न्याय की मांग के स्वर सुनाई दे रहे थे। गांव से लेकर आसपास के इलाकों तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के लोग भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.. दोस्तो लेकिन इस भावुक माहौल के बीच एक सवाल अब भी लोगों के मन में है—क्या विनोद के परिवार को इंसाफ मिलेगा? क्या इस बहुचर्चित हत्याकांड के सभी आरोपी कानून के शिकंजे में आएंगे? और क्या बैरागीवाला एक बार फिर सामान्य माहौल की ओर लौट पाएगा? आखिरकार बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिनों बाद तनावपूर्ण माहौल के बीच बीजेपी नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। विनोद के अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ा पड़ा। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने फिर दोहराया कि मामले में आरोपियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जो नजीर बनेगी। बीती 13 जून को हुई थी विनोद कश्यप की हत्या: गौर हो कि बीती 13 जून को सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी को लेकर उपजे विवाद में बीजेपी नेता विनोद कश्यप की हत्या कर दी गई थी। आरोप चूंकि समुदाय विशेष के लोगों पर था, तो मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया. जिस कारण से क्षेत्र में बवाल मच गया और मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। इसके साथ ही आगजनी, पत्थरबाजी और बुलडोजर एक्शन भी हुआ। वहीं, पीड़त परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर, घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की। साथ ही मांगें पूरी न होने तक विनोद कश्यप का पोस्टमार्टम कराने को परिवार तैयार नहीं हुआ। ऐसे में सोमवार यानी 15 जून को पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पीड़ित परिवार के साथ बैठकर वार्ता हुई। इस दौरान उनकी जायज मांगों पर आश्वासन दिया गया. जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए, हीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया और परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद विनोद कश्यप की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान उनके देह के ऊपर बीजेपी का झंडा ओढाकर सम्मान दिया गया फिर बैरागीवाला में स्थित घाट पर विनोद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग शामिल हुए सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। अभी भी गांव में फोर्स तैनात है। वहीं, विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान मामले में दो टूक कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो नजीर पेश करेगी।

मुन्ना सिंह चौहान विकासनगर विधायक का कहना है कि बेहद दुखद घटना हुई। जीवन तो वापस नहीं लाया जा सकता है, लेकिन मैंने पहले ही दिन कहा था कि मामले में पुलिस प्रशासन ऐसा एक्शन लेगा, जो नजीर बनेगा। जहां तक कानून की सीमा होती है, वहां पर शासन प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का काम किया। किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी को अपने प्रदेश और इस विधानसभा में बर्दाश्त नहीं करूंगा, जो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, वो की जाएगी। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में बीजेपी नेता की हत्या और बवाल मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी की है, इसके साथ ही मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, परिजनों को काफी समझाने के बाद वो पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। आपको बता दूं कि कि बैरागीवाला गांव में शनिवार यानी 13 जून की देर शाम को पानी के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर बीजेपी नेता विनोद कश्यप की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर रविवार यानी 14 जून को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. जिसके बाद शनिवार और रविवार को तनावपूर्ण माहौल रहा। इसी बीच परिजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए मृतक विनोद की डेड बॉडी की पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं होने दी। आज यानी 15 जून को पुलिस के परिजनों को लगातार समझाने के बाद वो शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए माने, जिसके बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इस मामले में सहसपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. जिसके बाद पुलिस ने रविवार शाम तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। आज एक आरोपी की गिरफ्तारी की है इस तरह से 5 आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। तो दोस्तों, विनोद कश्यप अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं, लेकिन उनके परिवार की इंसाफ की लड़ाई अभी बाकी है। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे तक झकझोर दिया है।अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर है। क्या सभी आरोपी जल्द कानून के शिकंजे में होंगे? और क्या पीड़ित परिवार को वह न्याय मिल पाएगा जिसकी मांग पूरे क्षेत्र में उठ रही है?फिलहाल बैरागीवाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और पुलिस का एक्शन जारी है। इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आपको लगातार देते रहेंगे।