बागेश्वर जिला चिकित्सालय में एक बच्चे की मृत्यु के प्रकरण में हुई गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कठोर संज्ञान लेते हुए दोषी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। Bageshwar Child Death Case जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट एवं कारण बताओ नोटिस के उत्तर पर विचारोपरांत निम्न निर्णय लिए गए। बागेश्वर जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. तपन शर्मा को अंसवेदनशीलता, एंबुलेंस व्यवस्था न करने व प्रशासनिक अक्षमता के आरोप में पद से हटाया गया। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश दिए गए। 108 एंबुलेंस चालक ईश्वर सिंह टोलिया व लक्ष्मण कुमार को एक माह तक ड्यूटी से बाहर किया गया। नर्सिंग अधिकारी महेश कुमार, हिमानी व कक्ष सेवक सूरज सिंह को भविष्य में लापरवाही की पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा चिकित्साधिकारी डॉ. भूरेंद्र घटियाल को भविष्य में गलती दोहराने पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players