अल्मोड़ा में झूला चलते चलते टूटा! युवक का पैर फ्रैक्चर, महिला घायल! | Uttarakhand News

Spread the love

अल्मोड़ा नगर में चल रहे ऐतिहासिक नंदा देवी मेले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे मेले की खुशियां अचानक चीख-पुकार में बदल गईं। एडम्स इंटर कॉलेज मैदान में रोमांचक ‘ड्रैगन झूले’ का एक बॉक्स (ट्रॉली) चलते-चलते अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस भयानक दुर्घटना में झूले पर सवार युवक मोहित परिहार के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दीपा आर्या नामक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। घटना के वक्त मैदान में करीब दो हजार लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे वहां तुरंत अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए दोनों लहूलुहान घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे ने मेला प्रबंधन और झूला संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आक्रोश इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि मेले के आधिकारिक समापन और मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा के विसर्जन के बाद भी व्यावसायिक रूप से झूले धड़ल्ले से चलाए जा रहे थे।