देहरादून में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! MDMA के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और राजपुर थाना पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली के सिद्धू गैंग से जुड़े एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क को बेनकाब किया है। पुलिस ने ओल्ड मसूरी रोड और सहस्रधारा हेलीपैड के पास छापेमारी कर 44.61 ग्राम हाईप्रोफाइल ड्रग MDMA (लव ड्रग) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शहर के शैक्षणिक संस्थानों में ड्रग्स की अवैध सप्लाई करने वाले सिंडिकेट को करारा झटका लगा है। हैरानी की बात यह है कि इस हाईप्रोफाइल ड्रग रैकेट में गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपी प्रतिष्ठित संस्थानों के तकनीकी शिक्षा के छात्र हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखने वाले इन छात्रों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए नशे की तस्करी का यह खतरनाक रास्ता चुना था। ये छात्र दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश से ड्रग्स लाकर देहरादून के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचते थे।