उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर मेडिकल कालेज के पास अचानक थार पर आग लग गई। थार में चार युवक सवार थे, जिन्होंने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं, देखते ही देखते थार आग का गोला बन गई। Thar Vehicle Caught Fire Rudrapur दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे की है। लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश निवासी जशन सिंह अपनी थार यूपी-31-बीएस-1717 से अपने तीन अन्य साथियों के साथ रुद्रपुर से हल्दृचौड़ जा रहा था। जब वह मेडिकल कालेज के पास पहुंचे तो बोनट से धुंआ उठता देख उन्होंने थार रोक ली। साथ ही थार से उतर गए। लेकिन तब तक थार में आग लग चुकी थी। देखते ही देखते थार धूं-धूंकर जल उठी। यह देख पीछे से आ रहे चालकों ने अपने वाहन दूर ही रोक लिए। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस और सीपीयू कर्मी पहुंचे और हाइवे पर लगे लंबे जाम को वन-वे कर जैसे तैसे वाहनों का संचालन किया। बावजूद इसके नैनीताल हाइवे पर जाम लगा रहा। जिसके बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और थार पर लगी आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक थार बुरी तरह जल चुकी थी। हादसे के वक्त थार में चार युवक सवार थे. जो समय रहते नीचे उतर गए।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players