हरिद्वार के कनखल क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक नशे की हालत में अपनी मां के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मामला कनखल क्षेत्र का है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर सकती है। नशे की वजह से पारिवारिक विवाद और बुजुर्गों के साथ इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों ने चिंता जताई है।