थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक सवार युवक गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अगस्तमुनि पुलिस एवं SDRF की टीम आवश्यक राहत एवं रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। Rudraprayag Youth Rescue विषम भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ी इलाके के बावजूद रेस्क्यू टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद युवक को सुरक्षित स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान अरविंद राणा (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह राणा, निवासी ग्राम मठिया, पोस्ट ऑफिस बक्सीर, तहसील बसुकेदार, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है। घायल युवक को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players