देहरादून में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भीड़ एक शख्स की जबरदस्त तरीके से धुनाई करते हुए दिखाई दे रही है। Accused of abducting a child beaten up in Dehradun मामला देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड का बताया जा रहा है। घटना का समय बुधवार दोपहर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुलदीप नाम का व्यक्ति अपने बेटे को स्कूल से लेकर लौट रहा था, तभी वह बल्लूपुर के पास किसी काम से रुका, उसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा उसके बच्चे और गाड़ी को लेकर भाग निकला, ये देख पिता ने गाड़ी रुकवाने का प्रयास भी किया जिसके बाद आसपास लोगों द्वारा मोटरसाइकिल से आरोपी का पीछा कर पकड़ लिया गया और बच्चे को छुड़वाने के बाद वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर डाली। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस ने पिट रहे शख्स को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। मामले में आरोपी शख्स से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। वहीं भीड़ द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players