दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। Mussoorie Car Accident सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह सभी पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं, जो मसूरी घूमने आए थे। हादसा आज सुबह मसूरी जीरो पॉइंट के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस ने सभी का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल दिया है। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद की है। जिसके बाद घायलों को 108 की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि जीरो पॉइंट के पास एक कार डीएल 1 सीआर 8797 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में करण पुत्र सतीश सोनी उम्र 32 वर्ष, आशीष पुत्र शंकर निराला उम्र 21 वर्ष, आकाश पुत्र रामानंद राम उम्र 20 वर्ष और रोशन पुत्र दिलीप सिंह उम्र 21 वर्ष घायल हो गए, जो 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि चारों युवक मसूरी घूमने के लिए आए थे और कैम्पटी फॉल जाते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players