उत्तराखंड: पत्नी की हत्या करने के बाद खुद चलती ट्रेन के आगे कूद गया पति, उड़े चिथड़े

नेहरू कालोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की और खुद लक्सर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्मात्या कर ली। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी को सात वर्ष हुए थे। ज्ञान प्रकाश अपनी पत्नी पर शक करता था।

Share

राजधानी देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की और खुद लक्सर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्मात्या कर ली। Committed suicide after killing his wife महिला का शव देहरादून स्थित उनके किराए के मकान से बरामद हुआ। महिला के गले पर घोंटे जाने के निशान हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि चकशाह नगर में ज्ञानप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी राम बेटी के साथ किराए पर रहता था। पास में ही उनके रिश्तेदार भी रहते हैं। ज्ञानप्रकाश उर्फ ज्ञानी का शव बृहस्पतिवार दोपहर को हरिद्वार के लक्सर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई तो लक्सर पुलिस ने सूचना लखीमपुर खीरी स्थित दवाई में ज्ञानी के परिजनों को दी।

तब पता चला कि ज्ञानी की पत्नी राम बेटी उसके साथ नहीं है। इस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ज्ञानी के रिश्तेदारों को सूचित किया और उसके घर पहुंचे। यहां पर कमरा बंद था। पुलिस में खोलकर देखा तो अंदर राम बेटी बेसुध पड़ी थी। उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्ञानी के फूफा बलराम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ज्ञानी ने बृहस्पतिवार सुबह पत्नी को गला घटकर मार डाला और फिर लक्सर जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी को सात वर्ष हुए थे। वह रंगाई-पुताई करता था। आसपास लोगों के अनुसार दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। ज्ञान प्रकाश अपनी पत्नी पर शक करता था।