निदेशालय में शनिवार को विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने कुछ समर्थकों के साथ एक स्कूल का नाम बदलवाने के मालमे में शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान विवाद हो गया। विधायक की मौजूदगी में कुछ लोगों ने नौडियाल के साथ मारपीट की। Education Officer Assaulted इस घटना ने तूल पकड़ लिया। घटना के विरोध में शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों और विभिन्न शिक्षक संगठनों ने आक्रोश जताया। इसके बाद पहले निदेशालय परिसर फिर रायपुर थाने में प्रदर्शन किया। रायपुर थाने में विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके बाद घटना के संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल द्वारा थाना रायपुर में दी तहरीर गई और उसमें संलग्न मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लोक सेवक के कार्यों में बाधा डालकर चोट पहुंचाना, बलवा, सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना, जान से मारने की धमकी देना और गाली गलौज कर अपमानित करना, बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक इस घटना से आहत हैं। शिक्षकों ने कहा, घटना के विरोध में आज से सभी शिक्षक काली पट्टी बांधेगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि जब प्रदेश केे प्रारंभिक शिक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं तो राज्य के आम शिक्षक, कर्मचारियों की स्थिति को आसानी से समझा जा सकता है। इस तरह की घटना प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय व्यवस्था की गरिमा के विपरीत है। यदि इस प्रकरण में सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती तो भविष्य में इस तरह की घटना किसी भी कर्मचारी, अधिकारी के साथ हो सकती है। प्रकरण को देखते हुए सरकार उनकी सुरक्षा के लिए एसओपी जारी करे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players