उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार शाम टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर बारात से लौट रही एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। Car Fell Into Gorge In Pithoragarh जानकारी के अनुसार, बजेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से पहले गंगोलीहाट गए। वहां से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लोहाघाट गए थे। लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम करीब पौने छह बजे घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास दंपती की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने अंधेरा और खाई होने की वजह से कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। किसी तरह से शवों को खाई से बाहर निकाला, फिर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players