उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद गर्मी छुटा रही पसीना, पहाड़ों में सुबह-शाम बढ़ी ठंड

अक्टूबर के महीने में भी ठंड का नामोनिशान तक नहीं है। गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। दिन के समय खिल रही चटक धूप की वजह से तापमान बढ़ोतरी हो रही है।

Share

उत्तराखंड मॉनसून की विदाई के बाद से मौसम शुष्क चल रहा है। बारिश न होने के कारण गर्मी बढ़ रही है। Uttarakhand Weather Update मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नमी कम होने की वजह से दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वही, पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम ठंड का इजाफा हो गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में इजाफा देखने को मिला। अक्टूबर के महीने में भी ठंड का नामोनिशान तक नहीं है। गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। दिन के समय खिल रही चटक धूप की वजह से तापमान बढ़ोतरी हो रही है। मौसम साफ होने के बाद से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों ने भले ही राहत की सांस ली हो लेकिन लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। चारों धामों में दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में यात्री रोजाना आ रहे हैं। यात्रा के इन दिनों में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है।