अखिलेश यादव ने धामी सरकार पर कसा तंज, ‘उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए’

अखिलेश यादव ने उत्तराखंड सरकार द्वारा कई जगहों के नाम बदले जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए। यूपी का नाम भी उत्तराखंड से जोड़ दीजिए।

Share

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईद के दिन बड़ा फैसला लिया। धामी सरकार ने प्रदेश के 17 जगहों के नाम बदले। हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक स्थित औरंगज़ेबपुर अब शिवाजी नगर के नाम से जाना जाएगा। Akhilesh Yadav On Dhami Government यही नहीं देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में भी ऐसे ही कई क्षेत्रों के नाम बदलने की घोषणा की गई है। वहीं धामी सरकार के नाम बदलने को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाम बदले को लेकर धामी सरकार पर निशाना साधा है। लोकसभा की कार्रवाई में शामिल होने जा रहे अखिलेश ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा- उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश-2 करने देना चाहिए। उत्तर प्रदेश का नाम भी उत्तराखंड से उन्हें जोड़ देना चाहिए।’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनभावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप विभिन्न स्थानों का नामकरण किया जा रहा है। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश सरकार समेत कुछ अन्य राज्यों ने भी अपने नाम बदलने की शुरुआत की थी। इसके पश्चात उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों के नाम बदले गए। अखिलेश के इस बयान पर उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नाम बदलने की जो घोषणा की गई है, वह यहां की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। परिस्थितियों के अनुसार अनेक जगहों के नाम बदले हैं। अखिलेश यादव की पार्टी कभी भी उत्तराखंड राज्य के पक्ष में नहीं थी और आज भी उन्होंने यह बात बोलकर उत्तराखंड के प्रति अपना दृष्टिकोण जाहिर किया है।